Site icon Yashbharat.com

किराना दुकान संचालक पर उधारी नहीं देने पर कुल्हाड़ी से हमला

IMG 20240528 WA0016

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत धनगवां में एक किराना व्यवसायी पर उधारी नहीं देने पर 2 से 3 युवकों ने मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें प्रौढ़ के सिर में गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक धनगवां निवासी फूलचंद यादव की किराना दुकान पर ही गाँव का एक युवक पहुँचा और उधार सामग्री मांगने लगा। फूलचंद ने पुरानी उधारी चुक्ता करने कहा जिस पर युवक भड़क गया और दुकान से जाने के बाद दो युवकों के साथ दोबारा दुकान पहुँचा और फूलचंद के साथ मारपीट शुरु कर दी।

इसी बीच उसके ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर तीनो युवक घटनास्थल से भाग निकले। जख्मी फूलचंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घायल फूलचंद के पुत्र का कहना था कि वह शिकायत लेकर बड़वारा थाने पहुँचा था। लेकिन इसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Exit mobile version