Site icon Yashbharat.com

Greater Noida PNB Scam: ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों का घोटाला, 16 लोगों की शिकायत पर FIR दर्ज, मैनेजर समेत 5 सस्पेंड

PNB n

Greater Noida PNB Scam: ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों का घोटाला, 16 लोगों की शिकायत पर FIR दर्ज, मैनेजर समेत 5 सस्पेंड

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के पीआई-1 सेक्टर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा से धोखाधड़ी और हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बैंक के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने आसपास के गांवों के किसानों, मजदूरों और स्थानीय निवासियों के बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा करोड़ों रुपयों को बिना उनकी जानकारी और अनुमति के दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, किसी खाताधारक के खाते से 35 लाख, किसी से 40 लाख तो किसी के खाते से करीब 1 करोड़ रुपये तक गायब कर दिए गए हैं।

इस तरह हुआ धोखाधड़ी का भंडाफोड़

घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कुछ खाताधारकों ने अपनी व्यक्तिगत ज़रूरतों के लिए बैंक में चेक लगाया, लेकिन वे चेक बाउंस हो गए:

मुआवजे की रकम बनी शिकार, किसानों में भारी रोष

किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और प्रभावित खाताधारकों का कहना है कि कई किसानों को ज़मीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे के रूप में लाखों और करोड़ों रुपये मिले थे, जो इस शाखा में जमा थे।

16 पीड़ित खाताधारकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर FIR की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से उनकी आंतरिक जांच (Internal Audit) की रिपोर्ट मांगी है।

मैनेजर और सफाईकर्मी पर शक, 5 कर्मचारी सस्पेंड

 इस घोटाले में बैंक की शाखा प्रबंधक रानी और सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की भूमिका पर गंभीर संदेह जताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने मैनेजर सहित 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। एहतियातन इस शाखा के लगभग 10 से 12 कर्मचारियों को हटाकर घर बैठा दिया गया है और उनकी जगह दूसरी शाखाओं से नए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

पुलिस और बैंक प्रशासन की आंतरिक जांच जारी है, जिसके बाद ही घोटाले की सटीक कुल राशि और इसमें शामिल अन्य आरोपियों का पर्दाफाश हो सकेगा।

Exit mobile version