कटनी में गुरुवार को भव्य विक्रमोत्सव, सूर्य उपासना और नाट्य मंचन होगा आयोजित
कटनी में गुरुवार को भव्य विक्रमोत्सव, सूर्य उपासना और नाट्य मंचन होगा आयोजित
कटनी (18 मार्च)। कटनी में गुरुवार को भव्य विक्रमोत्सव, सूर्य उपासना और नाट्य मंचन होगा आयोजित, भारतीय नव वर्ष, सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत के आरंभ तथा गुड़ी पड़वा के अवसर पर गुरुवार 19 मार्च को प्रातः 10 बजे बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में भव्य ‘विक्रमोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।
कटनी में गुरुवार को भव्य विक्रमोत्सव, सूर्य उपासना और नाट्य मंचन होगा आयोजित
कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख मंदिरों एवं शासकीय भवनों पर ब्रह्मध्वज स्थापित किया जाएगा।
विक्रमोत्सव के तहत बस स्टैंड ऑडिटोरियम में सम्राट विक्रमादित्य की भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन भी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के सुचारू आयोजन हेतु कलेक्टर आशीष तिवारी ने एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है। नगर निगम के उपायुक्त शैलेष गुप्ता को नोडल अधिकारी तथा शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील बाजपेई और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बस स्टैंड ऑडिटोरियम पहुंचकर नाट्य प्रस्तुति एवं कार्यक्रम का आनंद लें। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई है।