कटनी। शहर के गोल बाजार रामलीला मैदान में रविवार को रामलीला मंडली के कलाकारों ने सीता विवाह, पांव पंखरी और कुअँर कलेवा के प्रसंगों का आकर्षक मंचन कर रामलीला की परंपरा को जीवंत कर दिया। विवाह प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।
रामलीला के मंच पर कलाकारों ने पारंपरिक शैली में विवाह से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। सजीव अभिनय और आकर्षक मंचन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। रामलीला देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। गोल बाजार में आयोजित यह रामलीला शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनी हुई है।
कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रवि खरे, शरद अग्रवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, रोहित सेन और तपन निषाद सहित पत्रकार मुकेश तिवारी, अंकुश रजक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

