जैन बोर्डिग में गुरूमति माता एवं दृणमति माता के पावन सानिध्य में संस्कार शिविर का भव्य आयोजन
कटनी – परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज नवाचार समय सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या द्वय प.पू. 105 गुरूमति माता एवं श्री 105 दृणमति माता के पावन सानिध्य में 07 मई से 17 मई तक 10 दिवसीय संस्कार शिविर का भव्य आयोजन दिग.जैन समाज पंचायत महासभा के तत्वाधान में श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.जैन बड़े मंदिर जी एवं जैन बोर्डिग में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रारंभ में प्रातःध्वजारोहण,चित्र अनावरण, एवं दीप प्रज्जवलन समाजसेवी पंचायत महासभा के उपाध्यक्ष शरद सरावगी एवं रश्मि सरावगी द्वारा किया गया। कलश स्थापन एडवोकेट आलोक जैन-संगीता जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पुण्र्जक विजय कुमार,मनीष कुमार-बंगला, राजकुमार रविन जैन कलर लैब, पंकज जैन-वर्षा जैन, विमल कुमार श्रीमति सरोज जैन किराना, विजय कुमार नवीन जैन विश्व, रमेशचंद राजेश कुमार-भजन सागर, डाॅ. कमल कुमार ,डाॅ. अखिलेश जैन, सी.ए.संदीप पटोरिया-श्रीमति रंजना पटोरिया,शरद सरावगी रश्मि जैन, पीयूष जैन विनी, सिंघई पंचम जैन, सुधीर जैन पप्पू, राजेश कुमार स्टेशनरी, अशोक कुमार संगीता जैन, सं.सि.प्रसन्न कुमार अनुराग जैन, योगेश कुमार सरिता जैन को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पंचायत अध्यक्ष संजय जैन ने बतलाया कि आर्यिका संघ के सानिध्य में प्रातः जैन बडे़ मंदिर जी एवं जैन बोर्डिग में तथा दोपहर में क्लास जैन धर्मशाला में लग रही है। पंचायत उपाध्यक्ष पंचम जैन समस्त सधर्मी बन्धुओं माताओं बहनों से शिविर में धर्मलाभ लेने की अपील की ।

