Site icon Yashbharat.com

झिंझरी-अमकुही रोड पर गर्ग निवास में मां भवानी की भव्य स्थापना, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु,20 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, दसवें दिन होगा विशाल भंडारा

IMG 20261015 WA0064

झिंझरी-अमकुही रोड पर गर्ग निवास में मां भवानी की भव्य स्थापना, नवरात्र में उमड़ रहे श्रद्धालु,20 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, दसवें दिन होगा विशाल भंडार

कटनी। झिंझरी-अमकुही रोड स्थित विश्राम बाबा क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पीछे गर्ग निवास पर शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भवानी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। गर्ग परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में शासकीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और नगर के गणमान्य नागरिक भी सहभागिता निभा रहे हैं।

नवरात्र के प्रारंभ से ही गर्ग निवास में प्रतिदिन सुबह और शाम मां भगवती की आरती की जा रही है। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु विधि-विधान से माता का पूजन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

गर्ग परिवार द्वारा नवरात्र पर मां भगवती की प्रतिमा स्थापना और भंडारे की परंपरा लंबे समय से निभाई जा रही है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा दे रहा है। इसमें सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

दसवें दिन होगा विशाल भंडारा

फ्रेश न्यूज के संपादक सुभाष गर्ग ने बताया कि नवरात्र के दसवें दिन मां भगवती की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से आयोजन में शामिल होकर मां भवानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। गर्ग निवास में जारी इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Exit mobile version