Site icon Yashbharat.com

दैनिक स्वतंत्रमत के अमृतरास गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज रिकॉर्ड तोड़ प्रतिभागी राहुल बाग में 1040 प्रतिभागी बनेंगे ऐतिहासिक आयोजन क़े साक्षी

IMG 20241008 WA0045 1

दैनिक स्वतंत्रमत के अमृतरास गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज

रिकॉर्ड तोड़ प्रतिभागी राहुल बाग में 1040 प्रतिभागी बनेंगे ऐतिहासिक आयोजन क़े साक्षी

कटनी।आदिशक्ति मां जगत जननि की विशेष आराधना के महापर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दैनिक स्वतंत्रमत कटनी द्बारा अमृत रास गरबा उत्सव 2024 का विराट आयोजन राहुल बाग में किया जा रहा है।गरबा महोत्सव में करीब 1000से अधिक माताएं बहिन गरबा के भव्य आयोजन में भागीदारी का निर्वहन कर रही है।। दो दिवसीय गरबा महोत्सव राहुल बाग में कल 8 एवं 9 अक्टूबर को संपन्न होगा।
कटनी नगर में पहली बार विशाल स्वरूप में 1हजार से अधिक प्रतिभागियों द्बारा गुजराती परंपरा पर आधारित गरबा महोत्सव में भाग लेकर इतिहास रचा जा रहा है।
गरबा महोत्सव के मुख्य आयोजक संजय गुप्ता दैनिक स्वतंत्रमत ब्यूरो चीफ, ने बताया की कटनी क़े इतिहास मे पहली बार किसी गरबे क़े आयोजन मे एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे ये हमारे लिए गर्व की बात है आयोजन मे विकास गुप्ता दैनिक स्वतंत्र मध्य प्रतिनिधि अनामिका मिश्रा विशेष सहयोगी एवं मुख्य ट्रेनर अवनीश दुबे, ईशान गुप्ता, मेहुल मित्तल, अंकित अग्रवाल
इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी प्रवीण बजाज (पप्पू भैया) का महत्वपूर्ण योगदान है।
गरबा महोत्सव का विगत एक पखवाड़े से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें गुजरात से आये कलाकारों द्बारा गरबा के विभिन्न स्टेप के गुर सिखाये गये।कल फाईनल प्रैक्टिस के बाद आज से गरबा का आगाज किया जायेगा।
प्रतिभागियों के लिये राहुल बाग प्रांगण में सुरक्षा के समुचित इंतजाम किये गये है।निजी सुरक्षा कर्मियों को मुख्य गेट पर तैनात किया गया है जिसमें आमंत्रित गणमान्यजन ही कार्यक्रम में सुविधा अनुसार प्रवेश ले सकेगे।

Exit mobile version