Site icon Yashbharat.com

Satta: ऑनलाइन बेटिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300+ वेबसाइट-ऐप ब्लॉक; कुल 8400 प्लेटफॉर्म बंद

sattamatka

Satta: ऑनलाइन बेटिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300+ वेबसाइट-ऐप ब्लॉक; कुल 8400 प्लेटफॉर्म बंद। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार ने करीब 300 से ज्यादा गैर-कानूनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप ब्लॉक कर दिए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल मिलाकर लगभग 8,400 अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म बंद किए जा चुके हैं।

धुरंधर 2: सिर्फ एक फिल्म नहीं, ‘ऑपरेशन पाकिस्तान’ का ब्लू प्रिंट – आदित्य धर ने दिखाया न्यू इंडिया का स्ट्रैटेजिक विजन

Satta: ऑनलाइन बेटिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300+ वेबसाइट-ऐप ब्लॉक; कुल 8400 प्लेटफॉर्म बंद

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग साइट्स, स्लॉट और रूलेट जैसे गेम्स देने वाले कसीनो ऐप, लाइव डीलर प्लेटफॉर्म और पीयर-टू-पीयर बेटिंग एक्सचेंज शामिल हैं। इसके अलावा सट्टा और मटका नेटवर्क के साथ-साथ रियल-मनी कार्ड गेम्स चलाने वाले ऐप्स भी निशाने पर रहे।

यह कार्रवाई ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन एक्ट 2025 के तहत की गई है, जिसे संसद से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया। इस कानून का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को जोखिम भरे रियल-मनी गेमिंग से बचाना और सुरक्षित ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देना है।

नए नियमों के अनुसार, पोकर, रमी और फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे असली पैसे वाले गेम्स को गैर-कानूनी तरीके से चलाने या प्रमोट करने पर भारी जुर्माना और तीन साल तक की जेल का प्रावधान है। साथ ही, इस सेक्टर की निगरानी के लिए एक नियामक संस्था बनाने की भी योजना है।

सरकार का कहना है कि इस कदम से ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे फ्रॉड, लत और आर्थिक नुकसान को रोका जा सकेगा, और डिजिटल इकोनॉमी को सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Exit mobile version