Site icon Yashbharat.com

शासकीय माध्यमिक शाला एनकेजे को किया गया हराभरा

IMG 20240812 WA0008 1

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वाकान्क्षी योजना “एक पेड़ मां के नाम”को सफल बनाने के लिये विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह दिखाते हुये, लगभग एक सैकड़ा फालदार और छायादार पेड़ लगाकर शाला प्रांगण को हरा -भरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े।

शाला में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं को दस -दस समूह में विभक्त कर हर समूह को दस -दस पेड़ों को लगाने से लेकर उनकी सेवाऔर रक्षा करने का संकल्प विद्यालयीन वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत द्वारा दिलाया गया।

शालेय प्रभारी वरिष्ठ शिक्षका  कविता जैन के अगुआई में रोपे गये पेड़ों की उपलब्धता के विषय में जानकारी देते हुये शालेय शिक्षकों ने बताया, कि इस राष्ट्र हितैषी कार्य में उनके क्षेत्र के रहवासी पूर्व नगर निगम अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद संतोष शुक्ला के भरपूर सहयोग के चलते ही शाला में यह कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हो सका .इस अवसर पर शाला प्रबंध कार्यकरणी के सदस्यों के अलावा शालेय वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत,अजय पटेल,प्राथमिक प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती हेमलता रैकवार निधि पटेरिया, चन्द्र प्रभा, लक्ष्मी बाई रजक, नीलम श्रीवास, रश्मि विश्वकर्मा,मोहना जरगर सोनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Exit mobile version