Site icon Yashbharat.com

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल को कट्टे से सिर में गोली मार कर की हत्या कर दी

gun goli bandook

gun goli bandook

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल को कट्टे से सिर में गोली मार कर की हत्या कर दी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा के प्रिंसिपल एसके सक्सेना की उसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र सदम यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से प्राचार्य की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब प्राचार्य बाथरूम में गए थे तब छात्र पीछे से पहुंचा और कट्टे से सिर में गोली मार कर की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल की हत्या करने के बाद छात्र प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर भागा। सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। घटना के पीछे छात्र को परेशान करने का कारण भी सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है। छात्र अभी मौके से फरार है। घटना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिस छात्रा ने गोली मारी है वह इसी स्कूल में पड़ता है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल को कट्टे से सिर में गोली मार कर की हत्या कर दी

Exit mobile version