Saturday, May 23, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

कटनी के गौशालाओं में 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजन

कटनी । कटनी के गौशालाओं में 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजन। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर कटनी जिले की सभी गौशालाओं में बुधवार 22 अक्टूबर को ‘गोवर्धन पूजन’ आयोजित किया गया है। साथ ही, जिले की चारों विधानसभाओं मुडवारा, बहोरीबंद, बड़वारा और विजयराघवगढ़ में संबंधित विधायकों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कटनी के गौशालाओं में 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजन

`डेयरी विभाग के उप संचालक श्री आर के सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा की गौशाला ग्राम पंचायत नन्हवाराकलाँ गौशाला में विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक के मुख्य अतिथ्य में गोवर्धन पूजन किया जायेगा। इसी प्रकार मुड़वारा विधानसभा की गौशाला श्री दयोदय पशु सेवा केंद्र, कैलवाराखुर्द में विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल जी के मुख्य अतिथ्य में गोवर्धन पूजन होगा। जबकि बहोरीबंद विधानसभा की गौशाला ग्राम पंचायत, पड़वार गौशाला में विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे अतिथि होंगे। इसके अलावा बड़वारा विधानसभा की गौशाला ग्राम पंचायत, पठरा गौशाला में विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह जी बड़वारा के मुख्य आतिथ्य में गोवर्धन पूजन होगा।

उप संचालक श्री सोनी ने गौशालाओं में संबंधित विधानसभा के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गौ पालकों, गौसेवकों, पशुपालकों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।कटनी के गौशालाओं में 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजन

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि