
कटनी। गोसेविका की अनोखी पहल: बेजुबानों को बचाने के लिए रेडियम बेल्ट का तोहफा दिया है । रक्षाबंधन क़े पर्व पर गोसेवा करने की एक नयी पहल गोसेवकों द्वारा शुरू की गयी गौ सेविका अमिता श्रीवास उस समय सुर्खियों पर आई थी जब उनको सड़कों पर असहारा जख्मी बेजुबानो का सड़कों पर उपचार करते देखा गया था।
यह सिलसिला बढ़ता चला गया और अमिता श्रीवास लगातार पशु सेवा में आगे बढ़ती चली गई और कटनी की ही नहीं मध्य प्रदेश में गौ सेविका का प्रथम स्थान पूरे प्रदेश में बनाया। गौ सेवा की सेवा के चलते अमिता श्रीवास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के कर कमलो प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मानित भी हुई थी। इसके बाद लगातार अमिता श्रीवास पशुओं को दुर्घटना से भी बचाने के प्रयास करती रही।
और जैसा की बारिश का मौसम आते ही दुर्घटनाएं बढ़ती चली जा रही है और सड़कों पर गौ वंश लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।इन्ही के बचाव में रक्षाबंधन के अवसर पर गौ वंश की सुरक्षा का प्रण लेते हुए अमिता श्रीवास ने रेडियम अभियान प्रारंभ किया।
और रक्षाबंधन के दिन लगभग 15 गौ वंश को रेडियम बेल्ट लगाए जिन्हे अमिता ने घर पर ही सिलाई करके बनाये है।और उनके द्वारा बताया गया कई ये अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।








