Google ने डूडल बनाकर लोकप्रिय गेम सीरीज को दोबारा किया लॉन्च, ऐसे खेलें

गूगल (Google) पिछले कई दिनों से कोरोना वॉरअर्स को समर्पित डूडल बना रहा है, वहीं आज गूगल ने डूडल बनाकर पुरानी गेम सीरीज को लॉन्च किया है। इस डूडल में लोकप्रिय गेम कोडिंग को दर्शाया गया है। यूजर्स इस गेम को खेल कर अपनी पुराने दिन यादें ताजा कर सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस लोकप्रिय गेम को खास बच्चों के लिए 2017 में पेश किया था। इससे पहले भी कंपनी ने कई सारे डूडल बनाए थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप डूडल पर क्लिक कर शानदार कोडिंग गेम को खेल सकते हैं…
गूगल का लेटेस्ट डूडल
गूगल गूगल पर जारी हुआ यह गेम बहुत शानदार है। बच्चें इस गेम को आसानी से खेल सकते हैं। इस गेम में एक बनी यानी खरगोश को फीचर किया गया है। इस गेम में जीत हासिल करने के लिए यूजर्स को सारी गाजर इकट्ठी करनी होती है। इसके लिए यूजर्स को सही क्रम में सारी कमांड टाइल्स लगानी होती हैं, जिससे गाजर को कलेक्ट किया जाता है।

Exit mobile version