Site icon Yashbharat.com

Good News For Journalists Of MP: पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बनेगा कानून, 20000 रुपये तक मिलेगी सम्मान निधि

journalist

Good News For Journalists Of MP: पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बनेगा कानून, 20000 रुपये तक मिलेगी सम्मान निधि । राजधानी में गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर पत्रकारों का सम्मेलन बुलाया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्रकारों के हित में कई घोषणाएं कीं। भोपाल के मालवीय नगर में हमारा पत्रकार भवन था, जिसे तोड़ दिया गया था। हमने तय किया है कि उस जमीन पर फिर से नया एवं भव्य पत्रकार भवन बनाया जाएगा। साथ ही इस भवन को स्‍टेट मीडिया सेंटर का स्‍वरूप देने का काम भी किया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बने, इसके लिए हम तत्काल एक कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें सीनियर पत्रकार भी होंगे। यह कमेटी जो सुझाव देगी, उसके आधार पर कानून बनाया जाएगा।

 

इलाज के लिए 01 लाख रुपये तक आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब 40 हजार रुपये और गंभीर बीमारियों में 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर प्रतिमाह 20 हजार रुपये किया जा रहा है। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकारों के निधन पर उनके परिवार को एकमुश्त 8 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की जायेगी।

बुजुर्ग पत्रकारों का बीमा प्रीमियम भरेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार बीमा योजना में प्रीमियम की राशि में बीमा कंपनी द्वारा जो 27% की वृद्धि की गई है, उसका भार भी सरकार वहन करेगी।। पिछले साल प्रीमियम की जो राशि दी गई थी, वही लगेगी। 65 से अधिक उम्र के पत्रकारों एवं उनकी पत्नी का पूरा प्रीमियम सरकार के द्वारा भरा जाएगा। साथ ही बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 16 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर रहे हैं, ताकि कोई कठिनाई न हो।

अधिमान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को आवास ऋण ब्‍याज अनुदान योजना के अंतर्गत अधिकतम ऋण की सीमा 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी।

जिलों में पत्रकारों को करेंगे जमीन आवंटन

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों की सोसायटी के लिए कॉलोनी हेतु जमीन आवंटन की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य किया जायेगा। छोटे शहरों और कस्बों के पत्रकार साथियों को भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहयोग से डिजिटल तकनीकी का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था जनसंपर्क विभाग द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

Exit mobile version