भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: सुभाष नगर से AIIMS रूट पर बढ़ेंगे फेरे, नया टाइम-टेबल जल्द

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: सुभाष नगर से AIIMS रूट पर बढ़ेंगे फेरे, नया टाइम-टेबल जल्द

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: सुभाष नगर से AIIMS रूट पर बढ़ेंगे फेरे, नया टाइम-टेबल जल्द

भोपाल। राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक मजबूत और आरामदायक बनाने के लिए भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने कमर कस ली है। सुभाष नगर से लेकर एम्स (AIIMS) मेट्रो स्टेशन तक के 7 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बहुत जल्द मेट्रो ट्रेनों की संख्या और उनके दैनिक फेरे (फ्रीक्वेंसी) बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पिछले 7 महीनों के ट्रैवल डेटा का बारीकी से एनालिसिस (अध्ययन) किया जा रहा है। इस डेटा के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किस समय (पीक ऑवर्स) पर यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है, ताकि उसी आवश्यकता के अनुसार नया शेड्यूल तैयार किया जा सके।

15 जुलाई तक CMRS से ‘ओके’ रिपोर्ट की उम्मीद

मेट्रो प्रबंधन को फिलहाल कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। बीते दिनों ही CMRS की विशेष टीम ने इस प्रायोरिटी कॉरिडोर पर आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम और तमाम सुरक्षा मानकों की गहन जांच की थी। अधिकारियों को पूरी उम्मीद है कि 15 जुलाई तक यह क्लीयरेंस रिपोर्ट आ जाएगी।

एडवांस में शुरू हुईं तैयारियां

CMRS की रिपोर्ट मिलते ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा। मेट्रो प्रशासन ने समय की बचत के लिए एडवांस में ही तकनीकी और कागजी तैयारियां पूरी करना शुरू कर दिया है ताकि ग्रीन सिग्नल मिलते ही नई समय-सारणी को तुरंत लागू किया जा सके।

Exit mobile version