Site icon Yashbharat.com

Good News: बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल टली, नहीं होगी होली के दौरान कैश की किल्लत

hadtal

नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। होली के दौरान 8 दिन बन्द रहने की खबर के बाद जहां लोग कैश की किल्लत को लेकर चिंतित थे उन्हें राहत मिलेगी। दरअसल बैंकों के कर्मचारियों के संगठनो ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल टाल दी है।

बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के संगठन ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (एआइबीईए) ने इसकी जानकारी दी। हड़ताल होने की स्थिति में होली के दौरान बैंकों की छुट्टियों और उसके बाद दूसरा शनिवार होने के कारण आठ से 15 मार्च तक पूरे आठ दिन बैंकों का कामकाज ठप हो जाता।

बैठक में हुई सकारात्‍मक प्रगति, हड़ताल टालने का फैसला

संगठन ने कहा कि शनिवार को भारतीय बैंक संगठन (आइबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंक कर्मियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। एआइबीईए ने बताया कि मुंबई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की आइबीए के साथ बैठक हुई।

इस बैठक में सप्ताह में पांच ही दिन बैंक खोलने और वेतन में 15 फीसद वृद्घि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। आइबीए विभिन्न संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर बातचीत के लिए राजी हो गया है। वेतनवृद्घि को लेकर बैंक कर्मचारियों के संगठन 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल कर चुके हैं

Exit mobile version