जलकर बकायेदारों के लिए राहत का सुनहरा अवसर, सोमवार को 232 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने अब केवल 9 दिन शेष, अंतिम तिथि 10 सितंबर,बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी

जलकर बकायेदारों के लिए राहत का सुनहरा अवसर, सोमवार को 232 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने अब केवल 9 दिन शेष, अंतिम तिथि 10 सितंबर,बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जार
कटनी – जलकर के बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संचालित जलकर राहत योजना को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। योजना के तहत सोमवार को नगर के 232 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया जलकर का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त किया है।
योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 9 दिवस शेष हैं। निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 के पूर्व बकायादार उपभोक्ता अपने बकाया जलकर का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष राशि पर 50 प्रतिशत की राहत प्राप्त कर सकते हैं।
नागरिकों की सुविधा के लिए निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों के साथ-साथ विभिन्न शिविर स्थलों पर भी भुगतान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उपभोक्ता निगम के ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भी भुगतान कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी
जलकर राहत योजना के तहत 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने की जानकारी दिए जाने के बावजूद बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नगर निगम द्वारा नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की टीम द्वारा चार नल कनेक्शन विच्छेदित किए गए। निगम प्रशासन ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा कर योजना का लाभ लें।
नगर निगम प्रशासन ने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना की निर्धारित अवधि समाप्त होने से पहले इसका लाभ उठाएं। एक बार अवधि समाप्त होने के बाद इस प्रकार की राहत का अवसर दोबारा मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपना बकाया जलकर जमा कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त करें।








