छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : 30 अप्रैल तक स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन

Screenshot 20250411 194526 Chrome

कटनी । छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : 30 अप्रैल तक स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा एमपी टॉस मॉड्यूल अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लंबित एवं 2024-25 के छात्रवृत्ति आवेदन के संबंध में सूचित किया गया है।

छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : 30 अप्रैल तक स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन

जिला संयोजक ने समय सीमा में जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्यों को आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित करते हुए बताया कि पोर्टल पर प्रवेश व फीस डाटा कार्यवाही शेष होने के कारण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक के नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर आगामी 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।

इस दौरान संस्थान में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं से पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन तथा डाटा अपलोड कराने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें-  BIG BREAKING: मप्र राज्यसभा उपचुनाव: कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, बीजेपी के हरदीप सिंह पुरी की निर्विरोध जीत लगभग तय!