Site icon Yashbharat.com

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22 कैरेट गोल्ड

Gold

Gold

Gold Price Today 28 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60169 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 73934 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60515 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 60169 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ती हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?Gold Price Today
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम कम होकर 59928 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 55115 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45127 पर आ गए हैं. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35199 रुपये आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 73934 रुपये की हो गई है.

Exit mobile version