Site icon Yashbharat.com

Gold Price Today: निवेशकों को एक साल में Gold से मिला ज्‍यादा मुनाफा, आज भी सस्ता हुआ सोना, चेक करें भाव

gold

Gold Price Today: निवेशकों को एक साल में Gold से मिला ज्‍यादा मुनाफा, आज भी सस्ता हुआ सोना, चेक करें भाव आज सोने और चांदी की कीमतों (gold-silver price) में गिरावट देखने को मिल रही है

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड गिरावट (MCX Gold Price) के साथ ट्रेड कर रहा है. आज सोने का भाव 58,800 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी 72,000 रुपये (Silver Price) के नीचे फिसल गया है. पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को 15 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो यह पैसा लगाने के लिए अच्छा समय हो सकता है.

MCX पर फिसला सोना-चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 58868 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी भी 0.05 फीसदी की फिसलकर 71904 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है.

ग्लोबल मार्केट में क्या है हाल?

ग्लोबल मार्केट की बात की जाए तो यहां पर कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में कॉमैक्स पर गोल्ड का भाव 1945 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी 23.46 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है. डॉलर इंडेक्स फिसलकर एक हफ्ते के निचले स्तर 104 के पास आ गया है.

एक साल में 16.56 फीसदी बढ़ा गोल्ड

आपको बता दें पिछले एक साल में सोने का भाव में 16.56 फीसदी बढ़ गया है. वहीं, डॉलर में 12 फीसदी की तेजी आई है. बता दें इस साल मई महीने के बाद से गोल्ड की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है.

22 कैरेट गोल्ड का भाव

आज दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 54,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा मुंबई में 54,840 रुपये, गुरुग्राम में 54,990 रुपये, कोलकाता में 54,840 रुपये, लखनऊ में 54,990 रुपये, जयपुर में 54,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

Exit mobile version