Site icon Yashbharat.com

Gold Market Movement: सोने की कीमत में आई गिरावट, चमक गई चांदी, जानि‍ए 24 कैरेट के भाव

gold rate update

Gold Market Movement: सोने की कीमत में आई गिरावट, चमक गई चांदी।  भारतीय सर्राफा बाजार में 15 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

सोने का भाव 62365 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 दिसंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 31 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 74135 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 14 दिसंबर से 142 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 14 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62396 रुपये थी। 15 दिसंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीम त 62365 रुपये हो गई है। इसी तरह 14 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73993 रुपये थी। 15 दिसंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74135 रुपये हो गई।

Exit mobile version