Site icon Yashbharat.com

Gold and Silver Rate: 60 हजार के करीब पहुंचा सोने का रेट, क्या इससे भी आगे बढेगा?

gold_and_silver_price

gold_and_silver_price

Gold and Silver Rate: 60 हजार के करीब पहुंचा सोने का रेट, क्या इससे भी आगे बढेगा? : देशभर के सराफा बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर सोने और चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली। सबसे शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट गोल्ड का 10 ग्राम का रेट 270 रुपये बढ़कर 59,670 रुपये पहुंच गया है। इसके पहले सोमवार को यह 59,400 रुपये था। इसके साथ 22 कैरेट गोल्ड का 10 ग्राम का रेट 250 रुपये बढ़ गया है और अब यह 54,700 रुपये हो गया है। देश के सराफा बाजारों में चांदी के रेट भी बढ़े हैं। मंगलवार को चांदी 200 रुपये बढ़कर 77,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

 

 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के रेट में दिखी तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। यहां सोने का रेट 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,949.80 डालर प्रति औंस पर है। उधर यहां चांदी का रेट 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.62 डालर प्रति औंस पर है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड द्वारा ब्याज दर पर अपना रुख साफ करने के बाद ही सोने और चांदी की कीमत तय होना है।

 

वायदा मार्केट में यह है सोने और चांदी का रेट

वायदा मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम का रेट अक्टूबर का कान्ट्रैक्ट 88 रुपये बढ़कर 58,975 रुपये पर पहुंच गया है। मार्केट में सोने का 12,497 लाट्स का कारोबार हुआ। उधर वायदा मार्केट में चांदी की कीमतों में भी मामूली तेजी देखने को मिली है। यहां एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी का कान्ट्रैक्ट 21 रुपये बढ़कर 73,633 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। चांदी का मंगलवार को 4,814 लाट्स का कारोबार हुआ।

Exit mobile version