Site icon Yashbharat.com

Gold and Silver Price Today: सोने के वायदा भाव में कमी, चांदी भी सस्ती हुई, जानिए आज की कीमत

Gold

Gold

नई दिल्ली Gold and Silver Price Today । बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को भी सोने और चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 143 रुपए यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 44805 रुपए प्रति 10 ग्राम चली। इसका अलावा बीते सत्र की बात करें तो अप्रैल में अनुबंध वाले सोने की कीमत (Gold Price) 44948 रुपरए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 118 रुपए यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 44994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। बीते सत्र में जून अनुबंध वाले सोने की कीमत 45112 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी के भाव में भी गिरावट

 

बीते सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी का बाव 68000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसके अलावा जुलाई में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 68487 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे बीते सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 533 रुपए यानी 0.77 फीसद की गिरावट के साथ 68487 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 1,715.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी। कुछ ऐसे ही हाजिर बाजार में सोने की कीमत 5.98 डॉलर यानी 0.35 फीसद की बढ़त के साथ 1,717.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा थी। इसके अलावा चांदी का भाव 0.15 डॉलर यानी 0.56 फीसद की गिरावट के साथ 26.24 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Exit mobile version