Site icon Yashbharat.com

God Tussi Great Ho अंतिम संस्कार के दौरान आसमान से नकदी की बारिश

2025 7image 17 51 444052461news ll

God Tussi Great Ho एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान आसमान से नकदी की बारिश हुई। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और कुछ लोग पैसे लूटने के लिए दौड़ पड़े। यह मामला अमेरिका के डेट्रॉयट की ग्रेटियट एवेन्यू कॉनर स्ट्रीट का है, जहां कारवाश व्यवसायी डेरेल थॉमस को उनकी मौत के बाद अंतिम विदाई दी जा रही थी। डेरेल की मौत अल्जाइमर बीमारी के कारण हुई थी। उनकी इच्छा थी कि उनके अंतिम संस्कार के समय आसमान से नोट बरसाए जाएं। इसी इच्छा को पूरा करते हुए एक हेलीकॉप्टर से लगभग 5,000 डॉलर (लगभग 4.30 लाख रुपये) की नकद राशि और गुलाब की पंखुड़ियां गिराई गईं।

डेरेल के बेटे स्मोक ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वे अपने समुदाय को कुछ आर्थिक मदद दें। डेरेल की भतीजी क्रिस्टल पेरी ने भी पुष्टि की कि कुल 5,000 डॉलर की धनराशि इस दान में दी गई थी, जिसमें उनके बेटे ने भी योगदान दिया।

नोटों की बारिश होते ही वहां मौजूद गमगीन लोग अचानक पैसे लूटने के लिए दौड़ पड़े। इससे सड़क पर ट्रैफिक भी रुक गया और लोगों ने अपनी-अपनी कारों से उतरकर पैसे बटोरने शुरू कर दिए। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस नकद बरसात की सूचना नहीं दी गई थी, केवल गुलाब की पंखुड़ियां गिराने की अनुमति दी गई थी।

इस दौरान कारवाश की एक कर्मचारी लिसा ने कहा कि सभी को कुछ न कुछ पैसे जरूर मिले और हालांकि लोग दौड़े, लेकिन कोई झगड़ा नहीं हुआ। इससे पहले भी पाकिस्तान के हैदराबाद में एक शादी में मेहमानों पर पैसे की बारिश की गई थी, जो काफी चर्चित रहा था।

Exit mobile version