पानी दो वरना जंग के लिए तैयार रहो इंडिया- बिलावल भुट्टो की धमकी पर भारत का करारा जवाब: “पानी कहीं नहीं जाएगा, जो करना है कर लो
पानी दो वरना जंग के लिए तैयार रहो इंडिया- बिलावल भुट्टो की धमकी पर भारत का करारा जवाब: "पानी कहीं नहीं जाएगा, जो करना है कर लो
पानी दो वरना जंग के लिए तैयार रहो इंडिया- बिलावल भुट्टो की धमकी पर भारत का करारा जवाब: "पानी कहीं नहीं जाएगा, जो करना है कर लो
पानी दो वरना जंग के लिए तैयार रहो इंडिया- बिलावल भुट्टो की धमकी पर भारत का करारा जवाब: “पानी कहीं नहीं जाएगा, जो करना है कर लो।
पानी दो वरना जंग के लिए तैयार रहो इंडिया- बिलावल भुट्टो की धमकी पर भारत का करारा जवाब: “पानी कहीं नहीं जाएगा, जो करना है कर लो
ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारत से मार खाने के बाद भी पाकिस्तान की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं है। बता दें कि, भारत ने पहलगाम हमले के बाद 1965 के सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि भारत भविष्य में इसे बहाल कर सकता है। लेकिन पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने साफ़ कह दिया कि भारत कभी इस संधि को बहाल नहीं करेगा। इसके बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने भारत को गीदड़ भबकी देते हुए कहा है कि, ‘सिंधु नदी का पानी रोका तो सभी छह नदियों पर कब्जा कर लेंगे, युद्ध से भी पीछे नहीं हटेंगे…’ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) प्रमुख और पूर्व पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की इस गीदड़भभकी का हालांकि भारत ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने एक लाइन में कहा कि पानी कहीं नहीं जाएगा, जो बोलना है बोलते रहो।
भारत का बिलावल को जवाब
बिलावल भुट्टो जरदारी की गीदड़भभकियों पर सीआर पाटिल ने कहा, ‘मैं आपको एक लाइन में इतना कह सकता हूं कि पानी कहीं नहीं जाएगा। बाकी बिलावल भुट्टो जरदारी क्या कहते हैं, ये उनका प्रश्न है। उनको अपनी पॉलिटिक्स वहां करनी है तो वो कहते रहें, जो कहना है। उन्होंने तो धमकियां भी दी थीं कि पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा, वो भी आपने सुना होगा। ऐसी गीदड़भभकियों से तो हम डरते भी नहीं हैं। मगर कुछ बातें समय पर ही अच्छी लगती हैं इसलिए उसका जवाब समय पर ही देना उचित है।’