Site icon Yashbharat.com

मेरी अंगूठी वापस दो साहब- अमेठी में पुलिस की भूमिका पर सवाल

ChatGPT Image Dec 16 2025 02 35 24 PM

मेरी अंगूठी वापस दो साहब- अमेठी में पुलिस की भूमिका पर सवाल। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस विभाग का अजब-गजब का कारनामा सामने आया है. यहां लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस पर ही चोरी का आरोप लगा है।

मेरी अंगूठी वापस दो साहब- अमेठी में पुलिस की भूमिका पर सवाल

एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसे जबरन थाने ले गई. वहां उससे मारपीट की गई. फिर उसे जो ससुरालियों से सोने की बेशकीमती अंगूठी मिली थी, उसको पुलिस वालों ने चुरा लिया. पीड़ित युवक ने अब न्याय के लिए मानवाधिकारी ओर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

मामला जनपद के अमेठी कोतवाली का है. पीड़ित युवक ने बताया कि वो 9 दिसंबर को जामो थाना क्षेत्र में सरमे गांव निवासी हिमांशु के साथ जगदीशपुर बाजार गया था. तभी शाम को 5 बजे अचानक एक स्कार्पियो गाड़ी आई और उसे उठाकर अमेठी कोतवाली ले आई।

युवक ने थानेदार रवि सिंह और सिपाही सौरभ अग्रहरि और ओम प्रकाश पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- इन लोगों ने मेरी थाने में पिटाई की. युवक ने पुलिस वालों पर ससुराल में मिली सोने की अंगूठी गायब करने का आरोप लगाया है।

Exit mobile version