Site icon Yashbharat.com

कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापको ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मे हासिल किया प्रथम स्थान

जबलपुर प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन: शतरंज में प्रथम स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता

जबलपुर प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन: शतरंज में प्रथम स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता

कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापको ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मे हासिल किया प्रथम स्था

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी नागेन्द्र यादव के निर्देशन में महाविद्यालय के दो अधिकारी मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जबलपुर पहुंचे। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय, जबलपुर में संपन्न हुई। डॉ. अर्पित द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक (गणित) ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विजेता बने। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं। इसी प्रकार पंकज सेन, ग्रंथपाल ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। दोनों ने जिला स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Exit mobile version