katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय बीएससी की छात्रा श्रद्धा अहिरवार मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मे परीक्षा में ऑफिसर स्केल-1 पद पर चयनित 

कन्या महाविद्यालय बीएससी की छात्रा श्रद्धा अहिरवार मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मे परीक्षा में ऑफिसर स्केल-1 पद पर चयनित

 

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की बी.एससी. की छात्रा श्रद्धा अहिरवार ने मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मे परीक्षा में ऑफिसर स्केल-1 पद पर चयनित होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। श्रद्धा कटनी के रविदास मंदिर, राममनोहर लोहिया वार्ड की निवासी हैं तथा रामनाथ अहिरवार की प्रतिभाशाली पुत्री हैं।

श्रद्धा की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा महाविद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शैक्षणिक सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्राचार्य ने श्रद्धा की लगन, समर्पण और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सफलता संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्राओं की क्षमता को दर्शाती है।

श्रद्धा अहिरवार की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को छूने की शुभेच्छा दी है।

Back to top button