Gir Gay: गिर गाय लाभार्थी महिलाओं ने PM को बताया कैसे बनीं आत्मनिर्भर जिंदगी

Gir Gay: गिर गाय लाभार्थी महिलाओं ने PM को बताया कैसे बनीं आत्मनिर्भर जिंदगी

Gir Gay: गिर गाय लाभार्थी महिलाओं ने PM को बताया कैसे आत्मनिर्भर जिंदगी बनीं । गिर गाय की नस्ल का नाम गिर के जंगलों से ही लिया गया है. गिर गाय अपनी खासियत के कारण केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। करखियांव स्थित बनास डेयरी प्लांट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीर गाय पालने वाली जिले की 51 महिलाओं से मुलाकात की है। इनमें से 10 महिलाओं से गीर गाय के पालन के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने सभी महिलाओं को गीर गाय के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने कहा कि दूध बेचने से अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

क्या बोलीं महिलाएं

प्राइवेट कंपनी में काम करती हूं। 10 दिन की ट्रेनिंग के लिए गुजरात गई थी। वहां से आने के बाद मार्च 2021 में गीर गाय मिली थी। उसके आने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आई है। देसी गाय से ज्यादा दूध देती है। – अंबाश्री नीलम, पनियरा

दो गीर गाय हैं। दूध डेयरी पर देते हैं। इसका फायदा मिल रहा है। – प्रीति दूबे, पनियरा
तीन गीर गाय हैं। दूध की बिक्री से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है। बच्चे अब अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं। – विभा मिश्रा, शहंशाहपुर

चार गीर गाय थी। दो का दान कर दिया। दूध का अच्छा पैसा मिलता है। डेयरी से बोनस अलग से मिलता है। – श्याम कुमारी गुप्ता, नरोत्तमपुर

आमदनी अच्छी हुई है। उसका दूध घर के बच्चों से लेकर बड़ों के लिए पर्याप्त मिल जाता है। अच्छी कीमत भी मिल जाती है। – संगीता सिंह, शाहंशाहपुर

 

गिर गाय को गिर गाय इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये गुजरात की गिर पहाड़ियों और काठियावाड़ जिले के जंगलों की मूल निवासी गाय है. गिर गाय की नस्ल का नाम गिर के जंगलों से ही लिया गया है. गिर गाय अपनी खासियत के कारण केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं. गिर गाय की पहचान उसके विशिष्ट स्वरूप से हो जाती है. इसका माथा गोल, गुंबददार और उत्तल होता है. साथ ही गिर गाय की कूल्हे की हड्डियां उभरी हुई होती हैं और इसके खुर काले होते हैं. इसके सींग पीछे की ओर मुड़े होते हैं.

गिर गाय की खासियत

गिर गाय रोजाना 12 से 15 लीटर दूध देती है और इस गाय की बिक्री एक लाख रुपये तक में होती है. गिर गाय के एक लीटर दूध का रेट औसतन 65 रुपये है. यदि गिर गाय रोजाना 12 लीटर भी दूध देती है तो 30 दिन में यह 360 लीटर और सालभर में 3600 लीटर के आसपास दूध का उत्पादन करती है.

गिर गाय के दूध के फायदे

गिर गाय A2 दूध की सबसे बड़ी दूध देने वाली गाय है. इंसानों के लिए यह दूध बेहद फायदेमंद होता है.
ए2 दूध में विटामिन ए, बी, डी और ओमेगा 3 और 6 मौजूद होता है.
साथ ही इंसान इस दूध को आसानी से पचा पाते हैं.

Exit mobile version