Site icon Yashbharat.com

सगे भाईयों को गोद लेकर यौन शोषण करने वाले गे कपल को 100 साल की जेल

usa gay couple children rape 25f46e0d8c05b5f79f497036c2225348

दिल्ली। जॉर्जिया में एक गे कपल को गोद लिए गए बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फिर कोर्ट ने दोनों को 100 साल की सजा सुनाई। यह घटना जॉर्जिया के अटलांटा की है।वाल्टन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार गे कपल विलियम और जाचरी सुलॉक को 100 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। उन पर गोद लिए बेटों के साथ यौन शोषण करने का आरोप था। 34 साल का जाचारी एक बैंक अधिकारी है। वहीं 36 वर्षीय विलियम एक सरकारी कर्मचारी है। समलैंगिक जोड़े ने दस और बारह साल के दो भाइयों को गोद लिया था। यह कपल नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करता था और कैप्शन देता था, हैप्पी फैमिली।

दुर्व्यवहार करते हुए बनाते थे वीडियो

इन दोनों को गिरफ्तार करने वाले और मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि गे कपल नियमित रूप से बच्चों को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे और उनका वीडियो बनाते थे। बच्चे बेहद भयानक स्थिति से गुजर रहे थे। इसका खुलासा इस समलैंगिक जोड़े के एक करीबी दोस्त ने ही किया।

वीडियो बनाकर डाल देते थे पोर्न साइट पर

दोनों मिलकर अपने गोद लिए बच्चों के साथ यौन संबंध बनाते थे और उसका वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइटों पर साझा करते थे। कपल के कुछ करीबी दोस्तों ने पुलिस को इस बारे में बताया। उन्होंने स्नैपचैट पर बच्चों पर अत्याचार करने कुछ वीडियो अपने दोस्तों के साथ भी साझा किए थे।

पीड़ित बच्चों ने किया खुलासा

कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने अपने घर में वाकई में भयावह स्थिति बना रखी थी। दोनों ने अपनी घृणित इच्छाओं को पूरा करने के लिए बच्चों पर काफी अत्याचार किया। पीड़ित बच्चों के खुलासे के कारण प्रतिवादियों को दोषी ठहराया गया। वहीं पुलिस को पता चला कि येलोग बच्चों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे थे।

दूसरे लोगों से भी कराते थे छेड़छाड़ 

बच्चों से दुर्व्यवहार और यौन शोषण से भी बढ़कर पुलिस को मामले की जांच में पता चला कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों को बच्चों से छेड़छाड़ करने के लिए भी बुलाया था। साथ ही इनके अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाउनलोड किए थे।

Exit mobile version