Site icon YASHBHARAT.COM

गर्वित गंगवार होंगे कटनी के नए वन मंडल अधिकारी, गौरव शर्मा का नर्मदापुरम तबादला

IMG 20260108 141507

Oplus_16777216

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 28 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तबादला सूची में कटनी वन मंडल भी प्रभावित हुआ है। शासन के आदेश के अनुसार गर्वित गंगवार को कटनी का नया वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में कटनी के डीएफओ रहे गौरव शर्मा का तबादला नर्मदापुरम किया गया है। उनके स्थान पर गर्वित गंगवार अभी पन्ना में थे, अब कटनी की कमान संभालेंगे। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय बताया जा रहा है। गौरव शर्मा के कार्यकाल में कटनी वन मंडल में संरक्षण कार्यों, अवैध कटाई पर नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई अहम प्रयास किए गए। वहीं, नए डीएफओ गर्वित गंगवार से भी जिले में वन संरक्षण, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की जा रही है।तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगमायुक्त तपस्या परिहार के पति हैं गर्वित गंगवार

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आईएफएस गर्वित गंगवार नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के पति हैं। पति पत्नी दोनों की एक जगह पदस्थापना का लाभ कितना मिलेगा, यह वक्त बताएगा।

Exit mobile version