Site icon Yashbharat.com

Ganjbasoada Accident: गंजबासोदा हादसा: विदिशा में विवाह स्थल बना कंट्रोल रूम, CM शिवराज ले रहे अपडेट

भोपालGanjbasoada Accident। विदिशा जिले के गंजबासौदा में आज हुए एक बड़े हादसे में राहत और बचाव की की जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा लगातार ली जा रही है।

मुख्यमंत्री आज रात अपनी गोद ली हुई बेटियों के विवाह समारोह के संदर्भ में विदिशा में ही मौजूद हैं और अब वही विवाह स्थल कंट्रोल रूम के रूप में काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री यहीं से विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुए हादसे की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और यहीं से लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं।

ज्ञात रहे कि आज शाम विदिशा जिले के गंजबासौदा में रात को पानी भरने के लिए गया बच्चा एक कुएं में गिर गया था।

ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग वहां उसे निकालने के लिए जा पहुंचे । कुवे पर लोहे की गडर डालकर सीमेंट की छत डली हुई थी और एक हिस्सा खुला हुआ था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग इसी छत पर चढ़ गए।

भीड़ का दबाव छत सहन नहीं कर सकी और छत कुए में जा गिरी। इसके चलते छत पर खड़े कई लोग भी कुए में जा गिरे। इनमें से 20 लोगों को बचाया जा चुका है और राहत और बचाव का काम जारी है।

Exit mobile version