Site icon Yashbharat.com

Ganja: अवैध मादक पदार्थो पर कुठला पुलिस का लगातार प्रहार जारी, 02 किलो गांजा पकड़ाया

IMG 20231010 WA0014

कटनी।। अति. पुलिस महानिदेशक महोदय  उमेश जोगा एवं  अति. पुलिस महानिरीक्षक, आर.आर.एस.परिहार के निर्देशन मे एवं  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया व ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे कुठला पुलिस आचार सहिंता लगते ही 02 किलो गांजा पकडा।

घटना का संक्षिप्त विवरण

ज्ञात हो कि कुछ दिनो पूर्व कुठला पुलिस ने 10 किलो गंाजा की बडी सफलता हासिल की थी। पुनः कुठला पुलिस द्वारा आचार सहिंता लगते ही फिर 02 किलो गांजा पकडा। दिनांक 10 अक्टूबर को थाना कुठला के सउनि. प्रहलाद पैकरा द्वारा रात्रि गस्त दौरान ट्रांसपोर्ट नगर गेट के बिजली पोल के पास एक आदमी बेग खडा दिखाई दिया जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास किया जिसे स्टाफ की मदद से घेरा बंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछा जो अपना नाम शाहिल कुशवाहा पिता बाबूलाल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी भगनवारा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी (म.प्र.) का रहने वाला बताया जिसके उपर संदेह होने पर बैग की चेन को खोल कर देखा तो बैग के अन्दर 02 पैकेट खाकी कलर के टेप से लिपटे हुये था जिसे खोल कर देखा जो पैकेट के अन्दर हरी पतीदार इन्टल बीजयुक्त अवैध मादक पदार्थ 02 किलो गांजा होना पाया गया जो आरोपी का उक्त कृत्य धारा 08/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पाये जाने से आरोपी से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी कर बाद अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया

विशेष भूमिकाः

थाना प्रभारी कुठला श्री अभिषेक चौबे के निर्देशन में सउनि प्रहलाद पैकरा, प्रआर. 50 अजय यादव, आर. 65 कमल कांत यादव, आर. 599 सतेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही है।

Exit mobile version