गंगा एक्सप्रेसवे तैयार: 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 120 की रफ्तार और ‘जीरो रिस्क’ सफर का दावा। पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 594 किमी लंबे इस मेगा प्रोजेक्ट का रन ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और 29 अप्रैल को नरेंद्र मोदी हरदोई के सलेमपुर में इसका लोकार्पण करेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे तैयार: 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 120 की रफ्तार और ‘जीरो रिस्क’ सफर का दावा
थकान नहीं, सुरक्षित सफर
इस एक्सप्रेसवे को “जीरो रिस्क” यात्रा के लिहाज से तैयार किया गया है। रंबल स्ट्रिप्स से ड्राइवर को नींद या थकान नहीं होगी। सड़क पर कंपन से चालक सतर्क रहेंगे। लंबी दूरी के सफर में हादसों का खतरा कम होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस
एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं: विश्राम स्थल, चिकित्सा सेवाएं और ट्रॉमा सेंटर, भोजनालय और इमरजेंसी सुविधा
हर पल CCTV निगरानी
पूरे एक्सप्रेसवे पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की गई है:,चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम एक्टिव, नियम तोड़ने या स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई
15 टोल प्लाजा, बिना रुके सफर
मेरठ से प्रयागराज के बीच 15 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। फास्ट सिस्टम के कारण टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा, शुरुआत मेरठ-हापुड़ रोड के बिजौली गांव से होगी
जरूरत पड़ने पर उतार सकेंगे विमान
इस एक्सप्रेसवे की खासियत:
4 जगहों पर हवाई पट्टियां- आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे,शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप
120 किमी/घंटा की स्पीड लिमिट
अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तय, उद्घाटन से पहले सभी इंटरचेंज खोले जाएंगे,कुल मिलाकर, गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव लाने वाला है, जिससे यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।

