Site icon Yashbharat.com

गंगा दशहरा स्नान करने गए विजयराघवगढ के जायसवाल परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, रीवा सुहागी घाटी में हुआ हादसा सीमेंट पिलर लदा ट्रक ऑटो के ऊपर पलटा

IMG 20250605 WA0059

गंगा दशहरा स्नान करने गए विजयराघवगढ के जायसवाल परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,
रीवा सुहागी घाटी में हुआ हादसा सीमेंट पिलर लदा ट्रक ऑटो के ऊपर पलट

कटनी- विजयराघवगढ से प्रयागराज गंगा दशहरा स्नान करने गए सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार रीवा जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए. जायसवाल परिवार किराये से रहकर डोसा की दुकान संचालित करते रहे यह हादसा यूपी-एमपी सीमा पर स्थित सोहागी घाटी में हुआ, जब सीमेंट पिलर से लदा एक अनियंत्रित ट्रक प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो पर पलट गया। मृतकों में 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे जयसवाल परिवार पर मातम छा गया है.
यह दर्दनाक घटना तब हुई जब प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज के नईगढ़ी इलाके में अपने घर लौट रहे श्रद्धालु एक ऑटो में सवार थे.सोहागी घाटी के पास, प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार बल्कर ट्रक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.इसी दौरान ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और भारी-भरकम ट्रक सीधे ऑटो पर पलट गया.हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

मौत का खौफनाक मंजर

ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा, जबकि दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जो सभी जयसवाल परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में घायल हुए तीन लोगों का संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इलाज चल रहा है.

मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों की पहचान:रामजीत जयसवाल (38) पिंकी जयसवाल (35) अंबिका जयसवाल (8) हीरालाल जयसवाल (65 )कुमारी मानवी जयसवाल (7)अरविंद जयसवाल (6) सौरभ जयसवाल (12) है

घायलों की पहचान:
रविता जयसवाल कुमारी अदिति जयसवाल (5)
प्रियांशु जयसवाल (10)

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि हादसे के बाद सोहागी घाटी से टोल प्लाजा तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में जाम को खुलवाया.

Exit mobile version