कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

gangrape 1 1 1024x576 1

MP न्यूज़। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा पढ़ने के बाद अपने गांव ऑटो से पहुंची। यहां से वह पैदल डेढ़ किमी दूर घर जा रही थी, तो उसे एक परिचित युवक और उसके साथ तीन अन्य साथी मिल गए।

  • उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती सड़क किनारे प्लांटेशन क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजन को इस बारे में बताया। इसके बाद राजेंद्रग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  • शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह रीवा भेजा गया है।

पहले भी एक महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म

  • बता दें, राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में ही आठ जून 2023 को एक महिला ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी
इसे भी पढ़ें-  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ का आयोजन संपन्न,कानून, मौलिक अधिकारों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और नशामुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक