Site icon Yashbharat.com

Gajna: गांजा बेचने दमोह जा रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

jail andhra

Gajna: गांजा बेचने दमोह जा रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।  गांजे की खेप लेकर बेचने के लिए दमोह जा रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बीती रात घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से करीब 5 किलो गांजा बरामद किया गया है। कार्यवाही के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति नीरज टॉकीज के पास गांजे की खेप लेकर कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना पर तत्काल स्टाफ को रवाना किया गया। स्टाफ ने घेराबंदी करके नीरज टॉकीज के पास दमोह थाना अंतर्गत हृदयपुर निवासी 35 वर्षीय मानसिंह पिता कढ़ारी लाल राठौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास पाए गए बैग में लगभग 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा जाप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी से गांजा तस्करी के संबंध में पूछताछ करते हुए अन्य जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी खिरहनी उप निरीक्षक संतराम यादव, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, सुधीर मिश्रा, आरक्षक आशीष सोनी, प्रवीण सिंह, पलाश दुबे, अजय प्रताप सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेश चंद के साथ रेल सुरक्षा बल कटनी से उप निरीक्षक ओपी गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक एसएन बघेल, प्रधान आरक्षक शिवराम शर्मा, दिनेश कुमार पांडे, आरक्षक मनीष प्यासी, राजेश चंद्र, मनोज शर्मा की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version