‘दोस्ती अस्थायी, कलेश परमानेंट’: करण जौहर लेकर आ रहे ‘The Traitors Season 2’; 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर मचेगा धमाल
The Traitors Season 2 Promo: 13 अगस्त से शुरू होगा धोखे और माइंड गेम का खेल, प्राइम वीडियो पर फिर लौट रहे करण जौहर
‘दोस्ती अस्थायी, कलेश परमानेंट’: करण जौहर लेकर आ रहे ‘The Traitors Season 2’; 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर मचेगा धमाल
मुंबई: भरोसे, धोखे और दिमागी चालबाजी (Psychological Game) से भरपूर भारत के पसंदीदा रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस सुपरहिट शो को एक बार फिर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे।
प्राइम वीडियो ने शो का बेहद ही दिलचस्प और सस्पेंस से भरा पहला प्रोमो जारी कर दिया है। यह शो 13 अगस्त से भारत सहित दुनियाभर में केवल अमेज़न प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होगा।
21 सेलिब्रिटी, बड़ा पैलेस और ‘किलर’ लिस्ट
मेकर्स का दावा है कि ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा बड़ा, बोल्ड और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने वाला है।
-
21 कंटेस्टेंट्स का मुकाबला: इस बार अलग-अलग क्षेत्रों के 21 मशहूर सेलिब्रिटी प्लेयर्स रॉयल पैलेस में प्रवेश करेंगे और ग्रैंड प्राइज मनी व ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के खिलाफ माइंड गेम्स खेलेंगे।
-
प्रोमो में दिखे ये चर्चित चेहरे: जारी किए गए प्रोमो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और स्टैंड-अप कॉमेडियन व पूर्व बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी की पहली झलक देखने को मिली है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।
-
पूर्व कंटेस्टेंट्स की झलक: प्रोमो में पुराने सीजन की यादें ताजा करते हुए अपूर्वा मखीजा की भी झलक दिखाई गई है। ‘दोस्ती अस्थायी, कलेश परमानेंट’: करण जौहर लेकर आ रहे ‘The Traitors Season 2’; 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर मचेगा धमाल
कब और कहां देखें शो?
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो (Prime Video)
- प्रीमियर डेट: 13 अगस्त
- एपिसोड का शेड्यूल: हर गुरुवार को शो के नए एपिसोड्स स्ट्रीम किए जाएंगे।
प्रोमो का तीखा डायलॉग:
प्रोमो में करण जौहर धोखे और सस्पेंस की नई दुनिया की झलक दिखाते हुए कहते नजर आ रहे हैं— “यहाँ दोस्ती अस्थायी है, लेकिन कलेश परमानेंट है! धोखा, शॉक, डिफीट और रिपीट..








