Site icon Yashbharat.com

9 फरवरी को जबलपुर में आयोजित होगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का निःशुल्क आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन

IMG 20250117 WA0028

कटनी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व्दारा 31वा निशुल्क आदर्श विवाह व युवक युवती परिचय सम्मेलन 9 फरवरी 2025 को, चित्रांश सहेंद्र श्रीवास्तव, संयोजकअखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कुशल संयोजन तथा नेतृत्व में आयोजित होने जा रहा है।उक्त आशय की जानकारी प्रदान करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय प्रचार सचिव एडवोकेट रमाकांत निगम ने बताया कि विगत अनेकों वर्षों ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का भव्य दिव्य ऐतिहासिक, गरिमामय विवाह योग्य स्वजातीय युवक युवतियों का यह परिचय सम्मेलन निर्बाध रूप से उत्साह पूर्वक आयोजित किया किया जाता रहा है एवं परम्परागत श्रृंखला में बृहद आयोजन दिनांक 9 फरवरी 2025 को निर्धारित किया गया है। समस्त स्वजातीय जनों के आत्मीय सहयोग की अपील करते हुए आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया गया हैं । उल्लेखनीय है यह परिचय सम्मेलन का आयोजन, संपूर्ण देश का एक मात्र आयोजन है जो प्रतिवर्ष फरवरी माह में संस्कारधानी जबलपुर में निर्बाध रूप से सतत आयोजन आज भी निरंतर जारी है। साथ ही उक्त परिचय सम्मेलन के मौके पर प्रज्ञा पत्रिका में निशुल्क बायोडाटा का प्रकाशन किया जाता रहा है। उक्त मौके पर भी प्रज्ञा पत्रिका का विधिवत प्रकाशन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें विवाह योग्य युवक युवती के बायोडाटा 30 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक जन अपने बायोडेटा समस्त जानकारी चित्रांश सहेन्द्र श्रीवास्तव संयोजक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जबलपुर 9174715497 के उक्त नंबर पर प्रेषित किए जा सकते हैं।आखिल भारतीय कायस्थ महासभा के निःशुल्क आदर्श विवाह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन उक्त निर्धारित दिनांक में समस्त स्वजातीय जनों की भागीदारी,उपस्थिति आग्रहित की गई है।

Exit mobile version