Site icon Yashbharat.com

Free Health Checkup Camp In Katni: 7 जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

images 26

Free Health Checkup Camp In Katni: 7 जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा।कटनी।प्रदेश और देश के ख्याति प्राप्त चिकित्सक कटनी में जीडी मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल डन कॉलोनी बरगंवा में 7 जनवरी को आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर अशोक चौदहा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित है। शिविर में डॉक्टर हरिशंकर चंदेल हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कार्डियोलॉजी जबलपुर, डॉक्टर श्याम जी रावत कैंसर रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस एमडी मेडिकल कॉलेज जबलपुर,डॉक्टर विकेश अग्रवाल एम एस,एमसीएच,डॉक्टर अखिलेश श्रोती न्यूरो फिजिशियन जबलपुर, डॉक्टर निखिलेश तिवारी डीएनबी न्यूरोसर्जन बैंगलोर,डॉ अभिषेक शर्मा एमबीबीएस फैलोशिप इन कार्डियोलॉजी, डॉक्टर पायल केसवानी एचड पीडियाट्रिक न्यूरो फिजिशियन जबलपुर, डॉ अशोक चौदहा एमबीबीएस डीसीएच वरिष्ठ शिशु एवं जनरल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अनमोल चौदहा एमबीबीएस एमडी पीजीपीएन फैलोशिप इकोकार्डियोलॉजी,डॉक्टर रोहित हरचंदानी एमबीबीएस एम एस जनरल सर्जरी की सेवाएं शिविर में उपलब्ध रहेगी।

डॉक्टर चौदहा ने बताया कि शिविर में सतगुरु सेवा ट्रस्ट संघ चित्रकूट द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच व परीक्षण किया जाएगा। मोतियाबिंद के मरीजों को चित्रकूट भेजकर निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था रहेगी। विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने अपील की गई है।

Exit mobile version