चौथा टी-20; न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया:सैंटनर ने 3 विकेट झटके; टिम साइफर्ट ने 62 रन बनाए
चौथा टी-20; न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया:सैंटनर ने 3 विकेट झटके; टिम साइफर्ट ने 62 रन बनाए
न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत पर 50 रन की जीत हासिल की। बुधवार को 216 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। विशाखापट्टनम में जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। आखिरी 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में भारत को 216 रन का टारगेट दिया। विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में भारत ने बॉलिंग चुनी।
न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए। कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले।
भारत ने 18 ओवर के बाद 9 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव नाबाद हैं। 17वें ओवर में ईश सोढ़ी ने अर्शदीप सिंह (जीरो) और हर्षित राणा (9 रन) को पवेलियन भेजा। वहीं, शिवम दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए।
रिंकू सिंह 39, हार्दिक पंड्या 2, संजू सैमसन 24, कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 और अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हुए। मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट झटके। मैट हेनरी, जैकब डफी और जैक फाउलकस को 1-1 विकेट मिला।
सोढ़ी को ओवर में दो विकेट, राणा-अर्शदीप आउट
17वें ओवर में ईश सोढ़ी ने अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को पवेलियन भेजा। अर्शदीप अपना खाता नहीं खोल सके। जबकि हर्षित 9 रन बनाकर आउट हुए।
शिवम दुबे 65 रन बनाकर रनआउट
15वें ओवर की आखिरी बॉल पर शिवम दुबे (65 रन) बनाकर रनआउट हो गए। इसी के साथ भारत का छठा विकेट गिरा।
हर्षित ने मैट हेनरी की बॉल पर बॉलर की दिशा में खेला। बॉल हेनरी के हाथ से लगकर स्टंप पर चली गई। यहां दुबे क्रीज से बाहर थे।