
आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना: कार में बंद हुए चार मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत, आंध्र प्रदेश के विजयनगर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। दरअसल विजयनगर में एक कार के लॉक होने से उसमें चार बच्चे फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना: कार में बंद हुए चार मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत
घटना रविवार को विजयनगर कैंट इलाके के द्वारापुदी गांव में घटी। पुलिस ने बताया कि चारों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। चारों एक कार में खेल रहे थे, उसी दौरान कार के दरवाजे लॉक हो गए और दम घुटने से चारों की मौत हो गई। एक बच्चे के माता-पिता जब अपने बच्चे को ढूंढ रहे थे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।








