Site icon Yashbharat.com

शाल्या होटल संचालक पर फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और दो बाइक जब्त,कमरा देने से मना करने पर की थी गाली-गलौज, जान से मारने की नीयत से चलाई थी गोली

IMG 20261022 WA0077

शाल्या होटल संचालक पर फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और दो बाइक जब्त,कमरा देने से मना करने पर की थी गाली-गलौज, जान से मारने की नीयत से चलाई थी गोल

 

कटनी। इंद्रानगर स्थित शाल्या होटल के संचालक पर कट्टे से फायरिंग करने के मामले में कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील यादव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा और फरार होने में इस्तेमाल की गई पल्सर व अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जयप्रकाश वार्ड नई बस्ती निवासी प्रेमशंकर राय (56) ने 21 अक्टूबर को कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह इंद्रानगर स्थित शाल्या होटल के कार्यालय में बैठे थे। रात करीब 9 बजे सुनील यादव अपने तीन साथियों के साथ होटल में कमरा बुक कराने पहुंचा। कमरा देने से मना करने पर सुनील ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। प्रेमशंकर राय के झुक जाने के कारण गोली उनके बगल से निकल गई। इसके बाद चारों आरोपियों ने उनके साथ झूमाझटकी और मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए।

 

 

 

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 930/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(2), 331(6), 296(बी) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज सहित भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अमानगंज, जिला पन्ना सहित अन्य संभावित स्थानों पर टीमें भेजी गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील यादव (32), निवासी ग्राम डोभा, थाना कोतवाली पन्ना, हाल निवासी इंद्रानगर गली नंबर-9 कटनी; पवन यादव (18), निवासी ग्राम गनियारी, थाना सेमरिया, जिला पन्ना; जयपाल उर्फ मुन्ना यादव (25) तथा ब्रजेश यादव (24), दोनों निवासी ग्राम डोभा, थाना कोतवाली, जिला पन्ना शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील यादव से वारदात में प्रयुक्त कट्टा और दोनों मोटरसाइकिलें विधिवत जब्त की हैं।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आलोक तिवारी, ताहिर खान तथा आरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, विजय प्रजापति, विजय राणा, बुद्धू कुमार, मनोज सिंह, शिशिर पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version