पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल, पश्चिम बंगाल चुनाव में करेंगे प्रचार, मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। पेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजूऔर सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में पेस ने पार्टी की सदस्यता ली।
पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल, पश्चिम बंगाल चुनाव में करेंगे प्रचार
लिएंडर पेस ने कहा, “यह मेरी जिंदगी का बड़ा दिन है। मैंने अब तक अपने माता-पिता और परिवार का नाम बड़ा किया, अब देश की सेवा करने का मौका मिला है। मैं पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन का धन्यवाद देता हूं।”
पेस ने अपने भाषण में खेल और युवा सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का मौका है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्पोर्ट्स पर फोकस को सराहा। पेस ने बंगाल में खेलो इंडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की जरूरत पर भी प्रकाश डाला।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों मेंहोंगे – पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल। दोनों चरणों में 294 सीटों पर मतदान होगा और नई सरकार का ऐलान 4 मई को होगा। पेस का बीजेपी में शामिल होना चुनाव से पहले पार्टी के लिए बड़ा फायदा माना जा रहा है।








