कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी के बीच गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का

IMG 20260420 WA0051 1

कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया का सोमवार दोपहर नगर आगमन हुआ। उनके आगमन के दौरान चाका बायपास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ विधायक अजय सिंह राहुल भैया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी,कटनी नगर प्रवेश के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, रुस्तम भाई,राकेश जैन कक्का, पप्पू बाजपेयी, प्रेम बत्रा, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, रविन्द्र सिंह बघेल,जय उरमलिया, जितेन्द्र सिंह, रत्नेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।