ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार शाम ग्वालियर में एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। संजय कॉम्प्लेक्स (जयेंद्रगंज) के सामने स्थित एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट में वह अचानक फंस गए। डॉ. मिश्रा इमारत में स्थित एक नए कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
अचानक फ्लोर के बीच रुकी लिफ्ट, मची अफरा-तफरी
-
बीच रास्ते में थमी लिफ्ट: कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने समर्थकों व अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक दो फ्लोर के बीच में आकर बंद हो गई।
-
मौके पर हड़कंप: लिफ्ट के अचानक बंद हो जाने से वहां मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
टेक्नीशियन ने मैनुअल तरीके से खोला दरवाजा
घटना के तुरंत बाद कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल टेक्नीशियन को मौके पर बुलाया गया।
टेक्नीशियन ने करीब 15 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मैनुअल तरीके से लिफ्ट का दरवाजा खोला, जिसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा और अन्य सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लिफ्ट से बाहर आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

