Site icon Yashbharat.com

अल्प प्रवास कटनी पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव

IMG 20240520 WA0011

कटनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अरुण यादव आज रविवार की शाम अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। कटनी प्रवास के दौरान श्री यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राकेश जैन कक्का के निवास पहुंचे।

राकेश जैन कक्का एवं परिवार के लोगों ने श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया। इसके पहले श्री यादव ने बंगला जैन मंदिर पहुँचकर चंद्रप्रभु भगवान के दर्शन किये। इस दौरान राकेश जैन कक्का ने उन्हें जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व ही बंगला जैन मंदिर पंच कल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया था।

जिसमे कटनी जैन समाज के साथ ही पूरे प्रदेश से लोगों ने पहुंचकर धर्मलाभ ग्रहण लिया था।यह मंदिर 62 साल पहले मेरे दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व हुकुमचंद जैन ने बनवाया था,आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी के आशीर्वाद से इसका नव निर्माण किया जा रहा है।श्री यादव ने बंगला जैन मंदिर के निर्माण में शिल्पकला की सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रियदर्शिन गौर, पूर्व अध्यक्ष मिथलेश जैन, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला,कार्यवाहक अध्यक्षराजा जगवानी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, मनु दीक्षित, डॉ नरेंद्र राय, शाहिद हुसैन,वैंकटेश गौर, आदित्य जैन,महापौर प्रत्यासी आराधना जैन,पूर्वी जैन ,संतोष यादव,चोखे भाई,मुकेश यादव, शाहिद भाई,श्याम तिवारी,नीरज अग्रवाल,राजेंद्र सोनी,शेखर भारद्वाज,पूर्व पार्षद मंजू निषाद, हरनाम सुंदरानी,डब्बू
विश्वकर्मा,कान्हा कुशवाह,जीतू गुप्ता,वेंकट गट्टानी,शहजाद हुसैन,अजय वर्मा,अहमद कुरेशी आदि की उपस्थिति रही।

Exit mobile version