Site icon Yashbharat.com

MP की 29 लोकसभा सीटों पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

IMG 20230827 WA0011 1

भोपाल। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछली बार बीजेपी को 28 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार पार्टी क्लीन स्वीप करेगी।

पूर्व सीएम ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पूरे देश में जीत रही है. काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं. बीजेपी इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी. मध्य प्रदेश में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं.”

एक ओर एग्जिट पोल की शुरुआत शनिवार शाम 6.00 बजे से हो जाएगी. हालांकि, कांग्रेस ने एग्जिट पोल में शामिल न होने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “उनको पहले से ही आभास हो गया कि उनके पक्ष में कुछ आना नहीं है. कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है.”

Exit mobile version