Site icon Yashbharat.com

भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

ashok chavhan

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो सकते हैं । महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।”  कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।”

आलाकमान से चल रहे नाराज

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

कई बड़े नेता भाजपा में आ सकते हैं

इधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

Exit mobile version