katniमध्यप्रदेश

चेट्रीचंड्र के पावन पर्व के अवसर पर झूलेलाल मंगलम में लिफ्ट का विधिवत शुभारंभ

चेट्रीचंड्र के पावन पर्व के अवसर पर
झूलेलाल मंगलम में लिफ्ट का विधिवत शुभारं

कटनी। चेट्रीचंड्र के पावन पर्व के अवसर पर सिंधु समाज के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में सिंधु नौजवान मंडल द्वारा निर्मित भवन सिंधु झूलेलाल मंगलम में लिफ्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कटनी की पहली ऐसी धर्मशाला बन गई है, जिसमें लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रयागदत्त मिश्रा द्वारा भगवान श्री झूलेलाल के पूजन-अर्चन के साथ हुआ।इसके पश्चात अतिथियों द्वारा फीता काटकर लिफ्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।*
इस मौके पर वरिष्ठजनों में दादा त्रिलोकचंद भोजवानी, सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी,सिंधु नौजवान मंडल अध्यक्ष संजय जीवनानी,वरिष्ठ समाजसेवी विजय रोहरा,चंद्रभान रोहरा, ईश्वर वाधवानी,अमर पुरूस्वानी,जय रामसिंधानी, राजकुमार जीवनानी,श्रीचंद तनवानी,विपिन तनवानी, अशोक चेलानी,सुरेश चावला,राजकुमार पोहानी,हरिश भाटीया,रवि टोपनानी, सुनील प्रथ्यानी,अजय कोडवानी, राजेश रोहरा,महेश पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंडल के मीडिया प्रभारी रवि प्रथ्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि लिफ्ट की सुविधा शुरू होने से विशेष रूप से बुजुर्गों,महिलाओं और दिव्यांगजनों को भवन में आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।यह कार्य समाज के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया है।

इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा समाजबंधुओं को चेट्रीचंड्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Back to top button